
जमशेदपुर: पर रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर रविवार को रेल यात्री संघर्ष समिति द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में यात्रियों ने हिस्सा लेकर ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी और रेलवे की अव्यवस्थाओं के खिलाफ विरोध जताया।
अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों से हस्ताक्षर कराए गए और उनकी समस्याओं को दर्ज किया गया। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों की अनियमितता के कारण उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर नौकरीपेशा लोग, छात्र, मरीज और व्यवसायी वर्ग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

इस मौके पर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और अभियान को समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी स्टेशन के बाहर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर ट्रेनों को समय पर चलाने की मांग उठाई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई ट्रेनें दो से तीन घंटे तक देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा गया कि समयबद्धता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में यात्रियों की सुविधा को नजरअंदाज किया जा रहा है।
हस्ताक्षर अभियान में शामिल यात्रियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। समिति के अनुसार, एकत्रित हस्ताक्षरों को रेलवे के उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
इस अभियान ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि अब रेल यात्रियों की समस्याएं धीरे-धीरे जनआंदोलन का रूप ले रही हैं और लोग अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं।