
जमशेदपुर/आदित्यपुर।
मजदूर दिवस के अवसर पर ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष एवं झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह रैली श्रमिक एकता, मेहनत और संगठन की शक्ति का प्रतीक बनकर उभरी।
रैली की शुरुआत नुवाको (लाफार्ज) इंडिया लिमिटेड से हुई, जो ऑटो क्लस्टर होते हुए आदित्यपुर सभा हॉल तक पहुंची। इस दौरान ज्वाइंट एक्शन कमेटी से जुड़ी सभी यूनियनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए ने कहा कि मजदूरों की ताकत उनकी एकता में है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती यूनियनों की संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि बिखराव से मजदूरों को नुकसान होता है, इसलिए सभी संगठनों को एक मंच पर आना चाहिए।
सभा को संबोधित करते हुए ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मजदूरों का योगदान अतुलनीय है और उन्होंने राकेश्वर पांडे को “मजदूरों का मसीहा” बताया।
इस अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री और उनकी टीम ने सक्रिय सहयोग दिया। उनके नेतृत्व में 2700 अस्थायी श्रमिकों को स्थायी किए जाने को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया।

रैली और सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अनुशासन, समर्पण और सहभागिता के साथ कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया।
अंत में ने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंटक का उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति के मजदूर को न्याय दिलाना है।