Latest News

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार | जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार |

JEE Main 2026 Result: जमशेदपुर के मुकुल महतो ने AIR 620 हासिल कर कोल्हान का बढ़ाया मान, अब IIT में कंप्यूटर साइंस का सपना

जमशेदपुर के छात्रों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। National Testing Agency (NTA) द्वारा घोषित JEE Main के फाइनल परिणाम में शहर के मानगो क्षेत्र के शंकोसाई (रोड नंबर-5) निवासी मुकुल महतो ने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 620 हासिल कर पूरे कोल्हान प्रमंडल को गौरवान्वित किया है।

मुकुल की इस शानदार सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ जमशेदपुर के शिक्षा जगत में खुशी और गर्व का माहौल है। उन्होंने भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित—तीनों विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। NTA के अनुसार, उन्हें रसायन विज्ञान में 99.98, भौतिकी में 99.93 और गणित में 99.85 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैं।

मुकुल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा Tagore Academy Sakchi से प्राप्त की, जबकि 12वीं की पढ़ाई Chinmaya Vidyalaya Telco से पूरी की। उनकी यह सफलता अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का परिणाम मानी जा रही है।

अब मुकुल का अगला लक्ष्य JEE Advanced को उत्तीर्ण कर देश के प्रतिष्ठित Indian Institutes of Technology (IIT) में प्रवेश पाना है। वे कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

मुकुल की इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता का भी अहम योगदान रहा है। उनके पिता हिमांशु शेखर महतो चांडिल के बंधुगोड़ा स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता रीता सिन्हा राजनगर स्थित एसएस प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षिका हैं। मुकुल अपनी सफलता का श्रेय नियमित और अनुशासित स्वाध्याय को देते हैं।

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष जमशेदपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से लगभग 4500 छात्रों ने JEE Main परीक्षा दी थी, जिनमें से करीब 520 छात्र JEE Advanced के लिए क्वालीफाई कर सके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *