Latest News

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार | जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार |

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई, गोलमुरी पुलिस संग छापेमारी में लाखों का माल जब्त

जमशेदपुर: शहर में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेशानुसार गुरुवार, 23 अप्रैल को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई में दीप्तोनील हज़ारा ने स्थानीय गोलमुरी थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर लाखों रुपये मूल्य के माल को जब्त किया।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) और ट्रेडमार्क उल्लंघन से जुड़े मामले में की गई है, जिसमें बड़ी कंपनी Unilever Global IP Limited द्वारा दर्ज केस के आधार पर कदम उठाया गया। मामले में स्थानीय व्यक्ति अशोक कुमार को आरोपी बनाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान ऐसे उत्पाद जब्त किए गए जो कथित तौर पर कंपनी के रजिस्टर्ड ब्रांड (जैसे Closeup, Pepsodent आदि) का अवैध रूप से उपयोग कर बाजार में बेचे जा रहे थे। जब्त सामान की कुल कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

इससे पहले, संबंधित स्थल पर बॉम्बे हाईकोर्ट से जारी नोटिस भी चस्पा किया गया था, जिसमें आरोपी को अदालत में उपस्थित होने और दस्तावेज़ प्राप्त करने का निर्देश दिया गया था। मामले की सुनवाई Commercial IP Suit No. 36566 of 2025 के तहत चल रही है।

पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई:
गोलमुरी थाना पुलिस की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी जांच जारी रहेगी और आवश्यकतानुसार और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

विशेषज्ञों की राय:
कानूनी जानकारों का कहना है कि ब्रांड और ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामलों में अब कंपनियां सख्त रुख अपना रही हैं, और ऐसे मामलों में सीधे हाईकोर्ट के आदेश पर कार्यवाही की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *