
रांची। राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
कैसे हुई वारदात?
मिली जानकारी के अनुसार, भार्गव सिंह सुबह मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अचानक गोलियां चला दीं। इस हमले में एक गोली उनके पेट में जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और महज आधे घंटे के भीतर मुख्य आरोपी विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने एक बार फिर राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।