Latest News

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार | जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार |

आदित्यपुर में बड़ा हादसा, 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में शनिवार दोपहर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. दो मजदूर करीब 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद अन्य मजदूरों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल लाया गया. यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतकों की पहचान गम्हरिया के नीलडूंगरी निवासी रामू मुर्मू (30) और लखींद्र हांसदा (28) के रूप में हुई है. दोनों मजदूर निर्माणाधीन स्थल पर ऊंचाई पर काम कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े. साथी मजदूरों ने आरोप लगाया कि ऊंचाई पर काम कराने के बावजूद मजदूरों को किसी प्रकार का सुरक्षा उपकरण या प्रोटेक्शन नहीं दिया गया था. इसके कारण यह हादसा हुआ. इस घटना के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. आरआईटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था. परिजनों ने निर्माण करने वाली कंपनी से उचित मुआवजा देने की मांग की है. साथी मजदूरों का कहना है कि आदित्यपुर में एक कंपनी का निर्माण हो रहा है. इसी का कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. 20 फीट की ऊंचाई पर काम करने के दौरान दोनों मजदूरों का पर अचानक फिसल गया. ऊंचाई से गिरने पर उन्हें गंभीर चोट आई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *