
नई दिल्ली।
देशभर में आज मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट सायरन सुनाई दे सकता है। यह अलर्ट सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन प्रणाली की जांच के तहत भेजा जा रहा है, ताकि यह परखा जा सके कि किसी आपात स्थिति में सूचना लोगों तक कितनी तेजी से पहुंचती है।
यह ट्रायल National Disaster Management Authority (NDMA) और दूरसंचार विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भविष्य में भूकंप, बाढ़, चक्रवात या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों को समय रहते चेतावनी देना है।
इस प्रणाली के माध्यम से आपदा के समय मोबाइल पर तेज सायरन के साथ अलर्ट संदेश भेजा जाएगा, जिससे लोग सतर्क हो सकें और समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जा सकें। इससे जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक परीक्षण (ट्रायल) है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह अलर्ट अलग-अलग समय पर अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जा सकता है।