
रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद शूटर गिरफ्तार
रांची। राजधानी Ranchi में अपराध के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर सत्यम पाठक को बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हथियार बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड में पूछताछ के दौरान सत्यम ने खुलासा किया था कि उसने वारदात में इस्तेमाल हथियार कांके डैम के पास छिपा रखे हैं।
पंडरा ओपी पुलिस जब उसे हथियार बरामदगी के लिए लेकर पहुंची,तभी आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली,फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया
स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।
दो हाई-प्रोफाइल हत्याकांडों से जुड़ा
भार्गव सिंह हत्याकांड,पंडरा स्थित OTC मैदान के पास दिनदहाड़े हत्या,CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से सत्यम की पहचान,इस केस का मास्टरमाइंड विजय टेटे बताया जा रहा है
वेद प्रकाश सिंह हत्याकांड,जुलाई 2024 में धुर्वा बस स्टैंड के पास हमला,भाजपा नेता व पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल,बाद में AIIMS Delhi में इलाज के दौरान मौत
मास्टरमाइंड की तलाश जारी
इस पूरे मामले में पुलिस अब मास्टरमाइंड विजय टेटे और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि
“शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।”
रांची पुलिस की यह कार्रवाई शहर में बढ़ते अपराध पर सख्त संदेश के तौर पर देखी जा रही है।