
जमशेदपुर में चर्चित कन्हैया यादव हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
गोलमुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक ने आखिरकार कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने आज जमशेदपुर न्यायालय में सिविल जज-2 के समक्ष सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि कन्हैया यादव हत्याकांड के केस संख्या 8/26 में वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।
इस आत्मसमर्पण के बाद अब पुलिस रिमांड की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, जिससे मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब है कि कन्हैया यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने शहर में सनसनी फैला दी थी और इस केस को लेकर पुलिस पर लगातार दबाव बना हुआ था। अब मुख्य आरोपी के सरेंडर के बाद जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।