Latest News

तुलसी भवन में संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल | CBSE 12वीं परीक्षा में Baldwin Farm Area High School का शानदार प्रदर्शन, 97% रिजल्ट से बढ़ाया मान | विक्रम शर्मा हत्याकांड का 1 लाख का इनामी 'यशराज' गिरफ्तार!दून पुलिस और STF का सहारनपुर में बड़ा प्रहार—पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी तक भागता रहा मास्टरमाइंड, आखिरकार चढ़ा हत्थे! | एक तरफ रेलवे प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और नोटिस जारी करने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ टिम्पलेट गोलचक्कर इलाके में खुलेआम अवैध निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इलाके में एक होटल के निर्माण के साथ-साथ उसके बगल में भी बड़े पैमाने पर निर्माण कराया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। | उप मंडल रेल अस्पताल में रेल सिविल डिफेंस की आपदा राहत मॉक ड्रिल, चिकित्सकों ने सीखा फायर संयंत्र संचालन | तुलसी भवन में संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल | CBSE 12वीं परीक्षा में Baldwin Farm Area High School का शानदार प्रदर्शन, 97% रिजल्ट से बढ़ाया मान | विक्रम शर्मा हत्याकांड का 1 लाख का इनामी 'यशराज' गिरफ्तार!दून पुलिस और STF का सहारनपुर में बड़ा प्रहार—पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी तक भागता रहा मास्टरमाइंड, आखिरकार चढ़ा हत्थे! | एक तरफ रेलवे प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और नोटिस जारी करने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ टिम्पलेट गोलचक्कर इलाके में खुलेआम अवैध निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इलाके में एक होटल के निर्माण के साथ-साथ उसके बगल में भी बड़े पैमाने पर निर्माण कराया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। | उप मंडल रेल अस्पताल में रेल सिविल डिफेंस की आपदा राहत मॉक ड्रिल, चिकित्सकों ने सीखा फायर संयंत्र संचालन |

ट्रैफिक चेकपोस्ट वीडियो पर ‘जेल’ चेतावनी: संवैधानिक बहस तेज

ट्रैफिक चेकपोस्ट वीडियो पर ‘जेल’ चेतावनी: संवैधानिक बहस तेज

जमशेदपुर। ट्रैफिक चेकपोस्ट पर वीडियो बनाने को लेकर पुलिस की ओर से दी गई “जेल भेजने” की चेतावनी अब एक बड़े संवैधानिक विवाद का रूप लेती जा रही है। पहले आरटीआई कार्यकर्ता अंकित आनंद ने इस मुद्दे को झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त समिति तक पहुंचाया, वहीं अब अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस चेतावनी की वैधानिकता पर सवाल उठाए हैं।

“सख्ती या अधिकारों पर अंकुश?”

एडवोकेट सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि पहली नजर में यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश लग सकती है, लेकिन गहराई से देखने पर यह कई गंभीर संवैधानिक प्रश्न खड़े करता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्राप्त है, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधियों को रिकॉर्ड करना और साझा करना भी शामिल है—खासकर जब वह सरकारी कार्यों से जुड़ा हो।
“ब्लैंकेट चेतावनी” पर सवाल
प्रेस रिलीज में कहा गया है कि बिना किसी स्पष्ट कानूनी प्रावधान या अधिसूचना के “वीडियो बनाने पर जेल” जैसी चेतावनी देना:

अस्पष्ट है
नागरिकों के अधिकारों पर अनावश्यक दबाव डालता है,संवैधानिक कसौटी पर खरा नहीं उतरत

संविधान के अनुसार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध केवल सीमित आधारों पर ही लगाए जा सकते हैं, जो अनुच्छेद 19(2) में वर्णित हैं—और वह भी तभी जब प्रतिबंध “उचित” और “अनुपातिक” हों।
चेकिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी उठे सवाल

एडवोकेट ने यह भी कहा कि कई बार बिना स्पष्ट नोटिफिकेशन के अचानक वाहन जांच शुरू कर दी जाती है, जिससे:

सड़क हादसों का खतरा बढ़ता है
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं
ऐसे में नागरिकों द्वारा वीडियो बनाना न केवल उनका अधिकार है, बल्कि यह पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का माध्यम भी हो सकता है।

समानता के अधिकार का पहलू

उन्होंने अनुच्छेद 14 का हवाला देते हुए कहा कि राज्य की कोई भी कार्रवाई मनमानी नहीं होनी चाहिए। यदि जांच प्रक्रिया ही स्पष्ट नियमों के बिना चल रही है, तो उसे रिकॉर्ड करना नागरिकों का वैध अधिकार है।

संतुलन की जरूरत

हालांकि उन्होंने यह भी माना कि चेकपोस्ट की सटीक लोकेशन साझा करने से कुछ लोग जांच से बच सकते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। लेकिन इसका समाधान “हर तरह की रिकॉर्डिंग पर रोक” नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *