Latest News

तुलसी भवन में संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल | CBSE 12वीं परीक्षा में Baldwin Farm Area High School का शानदार प्रदर्शन, 97% रिजल्ट से बढ़ाया मान | विक्रम शर्मा हत्याकांड का 1 लाख का इनामी 'यशराज' गिरफ्तार!दून पुलिस और STF का सहारनपुर में बड़ा प्रहार—पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी तक भागता रहा मास्टरमाइंड, आखिरकार चढ़ा हत्थे! | एक तरफ रेलवे प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और नोटिस जारी करने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ टिम्पलेट गोलचक्कर इलाके में खुलेआम अवैध निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इलाके में एक होटल के निर्माण के साथ-साथ उसके बगल में भी बड़े पैमाने पर निर्माण कराया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। | उप मंडल रेल अस्पताल में रेल सिविल डिफेंस की आपदा राहत मॉक ड्रिल, चिकित्सकों ने सीखा फायर संयंत्र संचालन | तुलसी भवन में संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल | CBSE 12वीं परीक्षा में Baldwin Farm Area High School का शानदार प्रदर्शन, 97% रिजल्ट से बढ़ाया मान | विक्रम शर्मा हत्याकांड का 1 लाख का इनामी 'यशराज' गिरफ्तार!दून पुलिस और STF का सहारनपुर में बड़ा प्रहार—पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी तक भागता रहा मास्टरमाइंड, आखिरकार चढ़ा हत्थे! | एक तरफ रेलवे प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और नोटिस जारी करने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ टिम्पलेट गोलचक्कर इलाके में खुलेआम अवैध निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इलाके में एक होटल के निर्माण के साथ-साथ उसके बगल में भी बड़े पैमाने पर निर्माण कराया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। | उप मंडल रेल अस्पताल में रेल सिविल डिफेंस की आपदा राहत मॉक ड्रिल, चिकित्सकों ने सीखा फायर संयंत्र संचालन |

विक्रम शर्मा हत्याकांड का 1 लाख का इनामी ‘यशराज’ गिरफ्तार!दून पुलिस और STF का सहारनपुर में बड़ा प्रहार—पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी तक भागता रहा मास्टरमाइंड, आखिरकार चढ़ा हत्थे!

देहरादून : राजधानी के हाई-प्रोफाइल विक्रम शर्मा हत्याकांड (सिल्वर सिटी जिम कांड) में फरार चल रहे 1 लाख रुपये के इनामी अभियुक्त यशराज सिंह को देहरादून पुलिस और एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

साजिश का सबसे बड़ा खुलासा (Inside Story):

पूछताछ में जो सच सामने आया है, वो किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। अभियुक्त यशराज ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी हत्या की साजिश रची थी।

दिल्ली-नोएडा में भी की थी कोशिश:

अभियुक्त ने कुबूला कि उन्होंने दिसंबर 2025 में विक्रम शर्मा को नोएडा और दिल्ली में भी मारने की कोशिश की थी, लेकिन भीड़भाड़ की वजह से सफल नहीं हो पाए। इसके बाद देहरादून में जिम के बाहर रेकी की गई और वारदात को अंजाम दिया गया।

फंडिंग और प्लानिंग का मास्टरमाइंड:

यशराज ने ही शूटरों को रांची से दिल्ली भेजने के लिए Paytm से फ्लाइट टिकट और खर्चे के पैसे दिए थे।

वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और होटल के बिलों का भुगतान भी इसी गैंग ने UPI के माध्यम से किया था।

साजिश में शामिल अभियुक्तों के रुकने और भागने का पूरा इंतजाम यशराज ही देख रहा था।

पश्चिम बंगाल में काटी फरारी:

हत्याकांड के बाद यशराज अपनी बुआ के घर खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) भाग गया था। वह पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। कल वह अपने पिता के वकील से सलाह लेने सहारनपुर पहुंचा था, जहाँ पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *