
जमशेदपुर : Baldwin Farm Area High School ने CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत उत्तीर्ण परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों को एक बार फिर साबित कर दिया।
विद्यालय की छात्रा अफराह इमाम एवं अनुषा कुमारी ने संयुक्त रूप से 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्राची कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में आकाश कुमार सिंह (93.60%), अर्चिता दत्ता (92.80%), माही चौधरी (92.40%), श्रिष्टि प्रकाश (92%), पुनम मुंडा (89.40%), ऋतु सोरेन (89.40%) तथा रिद्धि अग्रवाल (88.40%) शामिल हैं।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विषयवार प्रदर्शन में भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। बायोलॉजी में 100 अंक, इंग्लिश कोर, बिजनेस स्टडीज़ एवं सूचना प्रौद्योगिकी में 99 अंक प्राप्त किए गए। इसके अलावा इतिहास, रसायन शास्त्र, अर्थशास्त्र, पेंटिंग सहित अन्य विषयों में भी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
विद्यालय के कुल 29 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शुभश्री सरकार ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के निदेशक – अकादमिक डॉ. अशोक सिंह, निदेशक – प्रशासन डॉ. राजीव रंजन सिन्हा, सचिव प्रभास कुमार एवं प्रशासक सचिन कुमार ने भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।