
जमशेदपुर। District Legal Services Authority (DLSA) द्वारा World Earth Day के अवसर पर 22 अप्रैल 2026 को “Protect Nature, Preserve Future” विषय पर प्रकृति संरक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Jharkhand State Legal Services Authority (झालसा) एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर के निर्देशानुसार डी.एल.एस.ए. परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर डालसा सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी एवं मध्यस्थ अधिवक्ता सह सिविल डिफेंस प्रशिक्षक के.के. सिन्हा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण के महत्व, वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने, प्लास्टिक उपयोग कम करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता, अधिवक्ता, एलएडीसी, पारा विधिक स्वयंसेवक (PLVs), वादकारी, आगंतुक एवं डी.एल.एस.ए. के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया और निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
डालसा सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी ने बताया कि पृथ्वी दिवस के अवसर पर पूरे जिले में डालसा के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा पौधारोपण भी किया गया।