Latest News

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार | जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार |

बेंगलुरु में धनबाद की युवती की संदिग्ध मौत,परिवार का दावा – मजबूत थी, सुसाइड नहीं कर सकती

बेंगलुरु में झारखंड के धनबाद की रहने वाली 34 वर्षीय पूजा दत्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पूजा का शव उनके किराए के फ्लैट से  बरामद किया गया। शव अर्ध-सड़ी हुई हालत में था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत दो से तीन दिन पहले हो चुकी थी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब अपार्टमेंट के लोगों ने फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को बरामद किया। वही कमरे में फटे हुए कागज पाए गए हैं। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

मृतका पूजा दत्ता मूल रूप से धनबाद के हीरापुर स्थित इंद्रदेव टावर के पांचवें तल्ले पर बने फ्लैट में अपनी माँ, पिता, भाई और भाभी के साथ रहती थी। वह एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल थीं 

परिजनों के अनुसार, पूजा के पति की मृत्यु मार्च 2021 में कोविड के दौरान हो गई थी। इस घटना से वह जरूर टूट गई थीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए एक महीने के भीतर ही वर्क फ्रॉम होम के जरिए दोबारा काम शुरू कर दिया था। वर्ष 2023 में उन्होंने परिवार को बताया था कि वह अब पूरी तरह ठीक हैं और बेंगलुरु में रहकर काम करना चाहती हैं, जिसके बाद परिवार ने उन्हें वहां शिफ्ट होने में मदद की।

परिवारवालों का कहना है कि पूजा आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थीं, वह काफी मजबूत और हिम्मत वाली थीं।

फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *