
पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 240 लीटर चुलाई शराब जब्त की है। यह अभियान सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) को चलाया गया।
छापेमारी अभियान बिष्टुपुर और उलीडीह थाना क्षेत्रों में चलाया गया। बिष्टुपुर थाना अंतर्गत मुखी बस्ती में संचालित कई अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर कार्रवाई की गई, जबकि उलीडीह थाना क्षेत्र के शांतिनगर में नदी किनारे चल रही शुक्लू सिंह की अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने 240 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की। साथ ही मौके पर ही लगभग 300 किलोग्राम किन्वित जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया।
इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।