Latest News

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार | जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार |

जमशेदपुर: धातकीडीह में फायरिंग मामले का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर | 04 मई 2026

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह कुरैशी मुहल्ला में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

03 मई 2026 को धातकीडीह इलाके में फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। वादी सरफराज कुरैशी उर्फ गामा के आवेदन पर बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 45/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने:

मो. इमरान उर्फ गोरे (34 वर्ष),महफूज आलम (20 वर्ष)
को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे शहर छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे।

पूछताछ में सामने आया कि: वादी और मुख्य आरोपी के बीच पहले से आपसी दुश्मनी थी। घटना के दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी इमरान ने आजादनगर से हथियार लाकर जान मारने की नीयत से फायरिंग की।

पुलिस ने आरोपियों के पास से: एक देशी ऑटो पिस्टल,7.65 एमएम की एक जिंदा गोली,7.65 एमएम का एक खोखा,बिना नंबर प्लेट की होंडा एसपी बाइक
मुख्य आरोपी मो. इमरान उर्फ गोरे के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एक माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था।

इस कार्रवाई में बिष्टुपुर और आजादनगर थाना की टीम शामिल रही, जिसमें थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी शामिल थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फायरिंग जैसी गंभीर घटना का जल्द खुलासा हो गया। शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *