Latest News

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार | जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार |

भारतीय ओबीसी विचार मंच की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व सामाजिक न्याय पर हुई अहम चर्चा


जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। भारतीय ओबीसी विचार मंच, पूर्वी सिंहभूम की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक 3 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे साकची स्थित भेलार रोड निवासी शम्भु सिंह गांधी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष राम बल्लभ साहू ने की, जबकि संचालन महामंत्री सुजीत शर्मा द्वारा किया गया।

बैठक की शुरुआत मंच के संस्थापक सदस्य एवं समाजसेवी स्वर्गीय उमेश यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

इसके पश्चात बैठक में निर्धारित एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई। महामंत्री सुजीत शर्मा ने संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक न्याय, समानता एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों को लेकर मंच की प्रतिबद्धता को साझा किया। सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और अधिकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 7 अगस्त को “मंडल आयोग लागू दिवस” के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सर्वसम्मति बनी।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए गए। समयाभाव के कारण पूर्व कोषाध्यक्ष शैलेश सिंह द्वारा पद छोड़ने के बाद शम्भु सिंह गांधी को सर्वसम्मति से नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा अंकित महतो को युवा प्रभारी, राजेन्द्र सैनी को मानगो क्षेत्र प्रभारी, कमलेश यादव को भुंईयाडीह, सिदगोडा एवं सितारामडेरा क्षेत्र प्रभारी, मनोज गुप्ता को टेल्को एवं खरंगाझार क्षेत्र प्रभारी तथा अधिवक्ता मानिक चंद महतो को कानून व्यवस्था प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक न्याय की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने और एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।

बैठक में शम्भु शरण, शैलेश सिंह, जितेन्द्र यादव, मनोज गुप्ता, शम्भु सिंह गांधी, रविन्द्र प्रताप सैनी, इन्दु भूषण यादव, मानिक चंद महतो, चन्द्र मोहन चौधरी, राज कुमार यादव, कमलेश यादव, राधा कान्त वर्मा एवं गौतज्ञ बोस सहित कई सदस्य उपस्थिति रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *