
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धालभूमगढ़ प्रखंड के जोड़सोल निवासी 24 वर्षीय गुरा मुर्मू अपनी पत्नी और लगभग दो वर्षीय बच्ची के साथ बाइक (संख्या JH 05 DV 8712) से चोईरा डायवर्जन पार कर रहे थे। इसी दौरान बहरागोड़ा से जमशेदपुर की ओर जा रही महिंद्रा कार (संख्या JH 10 CM 9577) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुरा मुर्मू के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि उनकी बच्ची भी घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों को तत्काल टोलगेट एंबुलेंस की मदद से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौईरा मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को और मजबूत किया जाए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।