
जमशेदपुर। मानगो मेयर चुनाव में मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। इस जीत का श्रेय उन समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया गया, जिन्हें हर वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत किया।
जीत के बाद रणनीति पर मंथन
बैठक में मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाओं पर गंभीर चर्चा की।
नेताओं ने कहा कि यह जीत संगठन की एकजुटता और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
अवधेश सिंह का सम्मान
इसी दौरान नव-निर्वाचित कार्यकारी जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा कार्यकर्ताओं के बीच सम्मानित किया गया।
इस सम्मान ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ संगठन के प्रति उनके विश्वास को और मजबूत किया।
बैठक में रहे उपस्थित
बैठक में मयंक गुप्ता, सामंतों कुमार, बृजेन्द्र तिवारी, मनोज झा, बबुआ झा, प्रभात ठाकुर, अपर्णा गुहा, रंजीत झा, दीपक यादव, आशुतोष सिंह, अशोक सिंह क्रांतिकारी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के माध्यम से कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि वह आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करते हुए जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी।