
जमशेदपुर: मानगो थाना कांड संख्या 87/2026 से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 10 अप्रैल 2026 को दर्ज इस कांड में NDPS एक्ट की धारा 17(a), 21(a), 22(a) एवं 29 के तहत कार्रवाई की गई थी।
इस मामले के नामजद आरोपी वसीम अकरम उर्फ वसीम बच्चा (उम्र 30 वर्ष), पिता मो. इलियास, निवासी आजाद नगर रोड नंबर 2, क्रॉस रोड नंबर 5, थाना मानगो, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और NDPS एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।