Latest News

तुलसी भवन में संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल | CBSE 12वीं परीक्षा में Baldwin Farm Area High School का शानदार प्रदर्शन, 97% रिजल्ट से बढ़ाया मान | विक्रम शर्मा हत्याकांड का 1 लाख का इनामी 'यशराज' गिरफ्तार!दून पुलिस और STF का सहारनपुर में बड़ा प्रहार—पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी तक भागता रहा मास्टरमाइंड, आखिरकार चढ़ा हत्थे! | एक तरफ रेलवे प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और नोटिस जारी करने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ टिम्पलेट गोलचक्कर इलाके में खुलेआम अवैध निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इलाके में एक होटल के निर्माण के साथ-साथ उसके बगल में भी बड़े पैमाने पर निर्माण कराया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। | उप मंडल रेल अस्पताल में रेल सिविल डिफेंस की आपदा राहत मॉक ड्रिल, चिकित्सकों ने सीखा फायर संयंत्र संचालन | तुलसी भवन में संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल | CBSE 12वीं परीक्षा में Baldwin Farm Area High School का शानदार प्रदर्शन, 97% रिजल्ट से बढ़ाया मान | विक्रम शर्मा हत्याकांड का 1 लाख का इनामी 'यशराज' गिरफ्तार!दून पुलिस और STF का सहारनपुर में बड़ा प्रहार—पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी तक भागता रहा मास्टरमाइंड, आखिरकार चढ़ा हत्थे! | एक तरफ रेलवे प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और नोटिस जारी करने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ टिम्पलेट गोलचक्कर इलाके में खुलेआम अवैध निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इलाके में एक होटल के निर्माण के साथ-साथ उसके बगल में भी बड़े पैमाने पर निर्माण कराया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। | उप मंडल रेल अस्पताल में रेल सिविल डिफेंस की आपदा राहत मॉक ड्रिल, चिकित्सकों ने सीखा फायर संयंत्र संचालन |

एक तरफ रेलवे प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और नोटिस जारी करने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ टिम्पलेट गोलचक्कर इलाके में खुलेआम अवैध निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इलाके में एक होटल के निर्माण के साथ-साथ उसके बगल में भी बड़े पैमाने पर निर्माण कराया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस जमीन पर निर्माण हो रहा है, वह रेलवे से जुड़ी बताई जा रही है। इसके बावजूद अब तक न तो किसी प्रकार की रोक लगाई गई और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई देखने को मिली। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इस अवैध निर्माण को संरक्षण कौन दे रहा है?

लोगों का कहना है कि अगर रेलवे प्रशासन छोटे दुकानदारों, गरीबों और आम लोगों को नोटिस भेजकर कार्रवाई कर सकता है, तो फिर इतने बड़े निर्माण कार्य पर उसकी नजर क्यों नहीं पड़ रही? क्या रेलवे के कुछ भ्रष्ट अधिकारी इस पूरे खेल में शामिल हैं, या फिर स्थानीय थाना की मिलीभगत से नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कराया जा रहा है?

इलाके में चर्चा है कि बिना किसी राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण के इतना बड़ा निर्माण संभव नहीं है। यही वजह है कि अब मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि रेलवे प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है या फिर बाकी मामलों की तरह यह मुद्दा भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *