
घाटशिला। पश्चिम बंगाल में की जीत के बाद घाटशिला प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घाटशिला स्टेशन से बाजार क्षेत्र तक जुलूस निकालकर खुशी जाहिर की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय श्री राम” के नारे लगाए, बम-पटाखे फोड़े और राहगीरों के बीच झालमुड़ी बांटकर जीत की खुशी साझा की। कई स्थानों पर लोगों को झालमुड़ी खिलाई गई और एक-दूसरे को बधाई दी गई।

कार्यक्रम में एसटी मोर्चा के अध्यक्ष , घाटशिला मंडल अध्यक्ष , सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं, घाटशिला प्रखंड के मोहभंडार क्षेत्र में भी भाजपा समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। यहां लोगों के बीच झालमुड़ी के साथ लड्डू वितरित किए गए और सभी ने मिलकर खुशी का इजहार किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की सफलता का प्रतीक है।