
जमशेदपुर, सोमवार। द्वारा एवं के निर्देश पर जिले में 90 दिवसीय सघन कानूनी जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत “न्याय रथ” गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा।
अभियान का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय परिसर में किया। इस मौके पर प्रभातफेरी निकाली गई, जो व्यवहार न्यायालय से एमजीएम गोलचक्कर, जेल चौक और साकची शीतला मंदिर होते हुए पुनः न्यायालय परिसर पहुंची।
प्रभातफेरी में डालसा सचिव , न्यायिक पदाधिकारी, लीगल एड काउंसिल के सदस्य, पैनल वकील, मीडिएटर, कोर्ट स्टाफ एवं बड़ी संख्या में पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर्स) शामिल हुए। रैली के दौरान बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

इस अभियान के तहत पीएलवी ग्रामीण क्षेत्रों एवं स्लम बस्तियों में जाकर वंचित, शोषित और जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे तथा उन्हें कानूनी सेवाओं से जोड़ेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे।
प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि कानून और आम जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए कानूनी सहायता के साथ-साथ जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिले के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि के तहत स्थापित तंत्रों के माध्यम से लोक अदालत, मध्यस्थता एवं प्री-लिटिगेशन के जरिए विवादों का समाधान कर अनावश्यक मुकदमेबाजी को कम करने का प्रयास किया जाएगा।
अभियान के दौरान महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों, अनुसूचित जनजातियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विशेष रूप से जागरूक कर उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुलभ न्याय सुनिश्चित हो सके।