Latest News

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार | जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार |

परसुडीह में युवक की रहस्यमयी मौत: 5 दिन बाद गड्ढे में मिला शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम): थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। 5 दिनों से लापता युवक का शव गड्ढे से बरामद होने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

मृतक की पहचान छोटा गोविंदपुर, सुभाष नगर निवासी मंगल तिवारी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मंगल 21 अप्रैल को दोस्तों से मिलने गोविंदपुर हॉल्ट जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वे रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए।

परिवार ने बताया कि पहले मंगल ने देर से लौटने की सूचना दी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया और ₹500 लेकर मोबाइल लौटाने की बात कही, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।

और भी चौंकाने वाली बात यह रही कि उसी रात मंगल के कुछ दोस्त नशे की हालत में घर पहुंचे और पूछताछ करने लगे। इस घटना के बाद से ही परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी थी।

26 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि नाले के पास एक गड्ढे में युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां उसकी पहचान मंगल तिवारी के रूप में हुई।

परिवार का कहना है कि जिस जगह शव मिला, वहां पानी बहुत कम था, ऐसे में डूबने की आशंका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए इसे हत्या का मामला बताया है।

फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *