
घाटशिला/जमशेदपुर | 27 अप्रैल 2026
पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मौभंडार स्थित HCL क्वार्टर इलाके में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री और सेवन में संलिप्त थे। तलाशी के दौरान इनके पास से कुल 58 पुड़िया ब्राउन शुगर (करीब 9.380 ग्राम) बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:सौरभ दत्ता (25 वर्ष),संजय दत्ता (32 वर्ष),सुजीत राणा (25 वर्ष),करण व्यास (26 वर्ष)
,अर्जुन व्यास (26 वर्ष), सभी आरोपी मौभंडार एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं।
बरामदगी,58 पुड़िया ब्राउन शुगर,मोबाइल फोन,नकद राशि
संयुक्त टीम की कार्रवाई
इस छापेमारी में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) घाटशिला, मुसाबनी थाना पुलिस, एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपियों को धर दबोचा।
छात्रों को बनाते थे निशाना
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी स्कूल और कॉलेज के छात्रों को ऊंचे दाम पर ब्राउन शुगर बेचते थे और खुद भी इसका सेवन करते थे। इससे इलाके में नशे का जाल फैल रहा था।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नशे के खिलाफ प्रशासन की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।