
जमशेदपुर। गोलमुरी क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन सामुदायिक भवन मैदान में 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति द्वारा आयोजित यह नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व माना जा रहा है।

23 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ
महायज्ञ का शुभारंभ 23 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा ओल्ड केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर) से शुरू होकर यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी।
इस यात्रा में सुल्तानगंज से लाए गए पवित्र उत्तरवाहिनी गंगाजल से भरे कलश के साथ हजारों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, शामिल होंगी।
गुरुदेव का सानिध्य, आध्यात्मिक संदेश
प्रेस वार्ता में परमश्रद्धेय जय मंगला बाबा ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म और सद्कर्म से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
भजन, कीर्तन और प्रवचन का आयोजन
आयोजन समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन:
दोपहर 3 बजे से रात 8:30 बजे तक भजन-कीर्तन
प्रवचन और संगीतमय कथा का आयोजन
प्रसिद्ध कथावाचक रामचरित्र दास अपने सहयोगियों के साथ कथा एवं झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश देंगे।
भव्य यज्ञशाला और विशेष व्यवस्था
पांच कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण
बनारस के आचार्य लाल मोहन शास्त्री द्वारा वैदिक अनुष्ठान,108 देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं
श्रद्धालुओं के लिए पंडाल, सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्था
रोजाना भंडारा, अंतिम दिन पूर्णाहुति
समिति सदस्य बिट्टू तिवारी ने बताया कि:
पूरे क्षेत्र को केसरिया ध्वज और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है
प्रतिदिन विशाल भंडारा आयोजित होगा
1 मई को मुख्य यज्ञ, पूर्णाहुति और महाभंडारा
2 मई को रामार्चा पूजा एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन