Latest News

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार | जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार |

बोकारो में दिल दहला देने वाली घटना: मायके जाने को लेकर विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मायके जाने की जिद एक महिला की जान ले बैठी।

घटना क्षेत्र के चाकुलिया पंचायत अंतर्गत रामडीह टोला की है। यहां विकास रजवार नामक युवक ने अपनी पत्नी सानू देवी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, दंपति अपने 13 महीने के बच्चे के साथ घर में सोए हुए थे। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच मायके जाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार रात भी दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी।

आरोप है कि रविवार सुबह जब सानू देवी गहरी नींद में थी, तभी विकास रजवार ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने खुद अपने पिता शक्तिपद रजवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी विकास रजवार तमिलनाडु में मजदूरी करता था और करीब 10 दिन पहले ही गांव लौटा था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *