
झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने रांची में उच्चस्तरीय बैठक कर दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
शहीदों के बच्चों के लिए आधुनिक आवासीय विद्यालय
रांची के रिंग रोड स्थित जगुआर कैंपस में “दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय” की स्थापना की जाएगी। इस विद्यालय में शहीद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों के बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जमीन चिन्हित करने से लेकर निर्माण कार्य तक सभी प्रक्रियाएं तय समयसीमा में पूरी हों, ताकि जल्द कक्षाएं शुरू की जा सकें।

पुलिस परिवारों के लिए आधुनिक अस्पताल
दूसरी बड़ी योजना के तहत रांची के में पुलिस परिवारों के लिए एक आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा।
- यह अस्पताल PPP मोड पर विकसित होगा
- शुरुआती चरण में 50 बेड की सुविधा
- जरूरत के अनुसार इसे बढ़ाकर 100 बेड तक किया जाएगा
सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि
- शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित हों
- राज्य के जवानों और उनके परिवारों को बेहतर सुरक्षा और भविष्य मिले
इन दोनों परियोजनाओं से न सिर्फ शहीदों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी, बल्कि पुलिस परिवारों को भी स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिलेगी।