
जमशेदपुर: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा महिला थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार कुंडू, पिता स्वर्गीय बी.के. कुंडू, निवासी 72 आलोक विहार, गोधबांधा, जमशेदपुर को अपहरण, महिला उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि विजयवाड़ा में दर्ज मामले के आधार पर वहां की महिला थाना पुलिस टीम जमशेदपुर पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को हिरासत में लिया गया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर विजयवाड़ा ले जाया गया।
मामले में महिला थाना, विजयवाड़ा में पूर्व से ही प्राथमिकी दर्ज थी, जिसमें आरोपी पर अपहरण, दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई में दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला।