
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य सरायकेला से एक शादी समारोह में शामिल होकर सरजामदा लुपुंगटोला लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वाहन चला रहे युवक को झपकी आने के कारण नियंत्रण बिगड़ गया।
हादसा इतना भीषण था कि कार पेड़ से टकराने से पहले एक बाइक सवार दंपति को भी अपनी चपेट में ले बैठी। हालांकि दंपति को हल्की चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

कार में सवार बुजुर्ग, महिला और बच्चों समेत परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घायलों में एक बुजुर्ग, जो रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी बताए जा रहे हैं, को तत्काल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं परिवार के दो सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा एक बार फिर यह चेतावनी देता है कि ड्राइविंग के दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही, खासकर नींद या थकान की स्थिति में वाहन चलाना, बड़े हादसे का कारण बन सकती