
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित अहम बैठक में मुख्यमंत्री Hemant Soren ने साफ कहा कि एक भी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने इसे सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण सवाल बताया।
बैठक में 12 जिलों के पदाधिकारी, सांसद और विधायक मौजूद रहे, जहां SIR और आगामी जनगणना पर विस्तृत रणनीति बनाई गई। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और मजबूत करने तथा हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के दौरान झामुमो नेताओं ने Bharatiya Janata Party की मंशा पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि SIR के जरिए आदिवासी, मूलवासी और वंचित वर्गों के मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है।
पार्टी ने दोहराया कि संगठन का हर कार्यकर्ता जनहित में पूरी तरह सक्रिय है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे।