Latest News

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार | जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.50 लाख की ब्राउन शुगर बरामद; पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार | टेल्को, जमशेदपुर में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ | गोविंदपुर में शादी समारोह के दौरान एक्सपायरी आइसक्रीम पर हंगामा | कोलकाता में आज ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, सुवेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ; पीएम मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद | कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से चेन छिनतई, तीन गिरफ्तार |

जमशेदपुर में डॉक्टर पर हमला, IMA ने जताई कड़ी आपत्ति

जमशेदपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज एक गंभीर घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें डॉ. बिमारजीत प्रधान पर लगभग 25 लोगों की भीड़ द्वारा हमला, दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। घटना के दौरान मरीज के परिजन एवं उनके साथ आए लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए जबरन क्लिनिक में घुसकर डॉक्टर के साथ हाथापाई की।

IMA के अनुसार, संबंधित मरीज का टॉन्सिलेक्टॉमी (Tonsil Surgery) किया गया था, जिसके बाद सेकेंडरी ब्लीडिंग हुई। यह चिकित्सा विज्ञान में एक ज्ञात complication है, जिसका उल्लेख मेडिकल साहित्य में भी है। ऑपरेशन से पहले मरीज से informed consent लिया गया था, जिसमें संभावित जोखिमों की जानकारी दी जाती है।

बताया गया कि मरीज ऑपरेशन के दो दिन बाद टॉन्सिलर आर्टरी से bleeding के साथ वापस आया। डॉ. प्रधान ने पूरी जिम्मेदारी के साथ मरीज का इलाज किया और बेहतर उपचार के लिए Tata Main Hospital रेफर किया। वर्तमान में मरीज पूरी तरह स्थिर एवं सुरक्षित बताया जा रहा है।

IMA ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय राजनीतिक तत्वों द्वारा उकसावे के बाद मरीज पक्ष द्वारा रेफरल अस्पताल में हुए खर्च की मांग की जा रही है, जिसे संगठन ने अनुचित और अस्वीकार्य बताया है।

संस्था ने कहा कि यदि मेडिकल प्रक्रिया के दौरान होने वाले ज्ञात complications पर डॉक्टरों को हिंसा और आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ेगा, तो चिकित्सा सेवा देना कठिन हो जाएगा। IMA ने “instant mob justice” की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि डॉक्टरों को soft target बनाया जा रहा है।

IMA ने स्पष्ट किया कि चिकित्सा विज्ञान evidence-based है और हर परिस्थिति में 100% परिणाम की गारंटी संभव नहीं होती। किसी complication का अर्थ लापरवाही नहीं माना जा सकता।

IMA की प्रमुख मांगें:

हमलावरों पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई एवं उदाहरणात्मक सजा

मामले की शीघ्र जांच एवं फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया

डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत व्यवस्था

IMA ने बताया कि दो आरोपियों की पहचान हो चुकी है और FIR दर्ज कराई गई है।

IMA ने जमशेदपुर के एस एस पी पियूष पाण्डेय का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सूचना मिलते ही पुलिस टीम भेजकर डॉक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित की।

अंत में IMA ने कहा कि डॉक्टरों पर हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

— IMA सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *