Latest News

तुलसी भवन में संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल | CBSE 12वीं परीक्षा में Baldwin Farm Area High School का शानदार प्रदर्शन, 97% रिजल्ट से बढ़ाया मान | विक्रम शर्मा हत्याकांड का 1 लाख का इनामी 'यशराज' गिरफ्तार!दून पुलिस और STF का सहारनपुर में बड़ा प्रहार—पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी तक भागता रहा मास्टरमाइंड, आखिरकार चढ़ा हत्थे! | एक तरफ रेलवे प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और नोटिस जारी करने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ टिम्पलेट गोलचक्कर इलाके में खुलेआम अवैध निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इलाके में एक होटल के निर्माण के साथ-साथ उसके बगल में भी बड़े पैमाने पर निर्माण कराया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। | उप मंडल रेल अस्पताल में रेल सिविल डिफेंस की आपदा राहत मॉक ड्रिल, चिकित्सकों ने सीखा फायर संयंत्र संचालन | तुलसी भवन में संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल | CBSE 12वीं परीक्षा में Baldwin Farm Area High School का शानदार प्रदर्शन, 97% रिजल्ट से बढ़ाया मान | विक्रम शर्मा हत्याकांड का 1 लाख का इनामी 'यशराज' गिरफ्तार!दून पुलिस और STF का सहारनपुर में बड़ा प्रहार—पश्चिम बंगाल से लेकर यूपी तक भागता रहा मास्टरमाइंड, आखिरकार चढ़ा हत्थे! | एक तरफ रेलवे प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और नोटिस जारी करने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ टिम्पलेट गोलचक्कर इलाके में खुलेआम अवैध निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इलाके में एक होटल के निर्माण के साथ-साथ उसके बगल में भी बड़े पैमाने पर निर्माण कराया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। | उप मंडल रेल अस्पताल में रेल सिविल डिफेंस की आपदा राहत मॉक ड्रिल, चिकित्सकों ने सीखा फायर संयंत्र संचालन |

बरगी क्रूज हादसा: सर्च ऑपरेशन तेज, दो बच्चों के शव बरामद, वायरल फोटो पर उपायुक्त ने दी जानकारी फेक फोटो को लोग कर रहे शेयर

बरगी बांध में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। शनिवार शाम सर्च ऑपरेशन के दौरान दो मासूम बच्चों के शव बरामद किए गए।

मृतकों की पहचान 4 वर्षीय विराज सोनी (निवासी कोतवाली) और 6 वर्षीय श्री तमिल (निवासी वेस्टलैंड खमरिया, जबलपुर) के रूप में हुई है। इस हादसे में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जबकि 9 वर्षीय मयूरम और 40 वर्षीय कामराज अब भी लापता हैं।

क्या हुआ था?

बताया जा रहा है कि अचानक आई तेज आंधी के कारण क्रूज असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

सर्च ऑपरेशन जारी

लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन का दायरा बढ़ा दिया गया है।

सेना, NDRF, SDRF, पुलिस और होमगार्ड की टीमें लगातार जुटी हुई हैं

गहरे पानी में डीप डाइविंग के जरिए तलाश की जा रही है

मौके पर विधायक नीरज सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

शवों को भेजा गया गृह राज्यों में

हादसे में जान गंवाने वाले कुछ लोगों के शव उनके परिजनों को सौंपते हुए:

तीन शवों को नई दिल्ली भेजा गया

दो शवों को एयर कार्गो से कोयम्बटूर (तमिलनाडु) रवाना किया गया

वायरल फोटो पर सफाई

इस घटना से जुड़ी एक मां-बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह फेक और AI-जनरेटेड फोटो है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *