
जमशेदपुर। जदयू युवा मोर्चा के महासचिव पप्पू सिंह, जिलाध्यक्ष नीरज सिंह और नेता पिंटू ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी कर स्वयंभू नेता विकास सिंह और गोपाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
क्या है आरोप?
प्रेस बयान में कहा गया है कि विकास सिंह और गोपाल यादव कथित तौर पर सरयू राय की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
नेताओं ने आरोप लगाया कि यह सब “जाल-फरेब” और “निहित स्वार्थ” के तहत किया जा रहा है।
सड़क निर्माण विवाद पर सफाई,डिमना चौक के पास जयपाल कॉलोनी में बनी सड़क को लेकर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया गया।
बयान के अनुसार, विधायक की अनुशंसा के बाद:
उप विकास आयुक्त द्वारा योजना की जांच होती है
प्राक्कलन तैयार किया जाता है
कार्य एजेंसी के रूप में मानगो नगर निगम काम करता है
जांच में क्या निकला?
प्रेस वक्तव्य में दावा किया गया कि:उपायुक्त के आदेश पर जांच कराई गई,नगर निगम की जांच में आरोप गलत पाए गए,सड़क की लंबाई और गुणवत्ता सही पाई गई,अब तक कार्य एजेंसी को कोई भुगतान नहीं किया गया है
चुनौती और चेतावनी
जदयू युवा मोर्चा नेताओं ने कहा कि:
विकास सिंह और गोपाल यादव अपने आरोपों के समर्थन में प्रमाण पेश करें अन्यथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगें,ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी
इस बयान के बाद स्थानीय राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का माहौल और गरमा गया है।