ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के अंधेरे में हत्या से दहला पटना, मसाला कारोबारी को मारी गोली

में कानून-व्यवस्था और इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए आयोजित ‘ब्लैकआउट मॉक ड्रिल’ के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई। प्रशासन के निर्देश पर पूरा शहर 15 मिनट के लिए अंधेरे में डूबा था, उसी दौरान थाना क्षेत्र में अपराधियों ने 25 वर्षीय मसाला कारोारी पिंटू उर्फ बड़क़ा की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक पिंटू मुसल्लहपुर हाट के पीछे का रहने वाला था और मसालों का कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले से घात लगाकर उसे निशाना बनाया। जैसे ही मॉक ड्रिल के तहत इलाके की लाइटें बंद हुईं, बदमाशों ने पिंटू के सिर में गोली दाग दी।

गोली चलने की आवाज के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल पिंटू को तुरंत पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा आपराधिक एंगल से जांच की जा रही है। इस वारदात ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और मॉक ड्रिल के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top