
के ओल्डीह थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए कंपनी के सीनियर सुपरवाइजर और असिस्टेंट मैनेजर के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मियों को सकुशल बरामद कर लिया और घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 15 मई की रात करीब तीन बजे डिमना-मानगो रोड स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग के पास बिना नंबर प्लेट की सफेद बोलेरो से पहुंचे पांच युवकों ने दोनों अधिकारियों को रोक लिया। आरोपियों ने उनसे 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई तथा जबरन बोलेरो में बैठाकर उनका अपहरण कर लिया गया।

घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और विशेष टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों अपहृत कर्मियों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
मामले में पुलिस ने शिवा गौड़, नितेश गोप, आकाश प्रधान, देवाशीष गोप और शैलेश गोप को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी और क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक सफेद बोलेरो वाहन के अलावा एप्पल आईफोन, वीवो, सैमसंग, रियलमी और नथिंग कंपनी के स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है।
