
आज दोपहर करीब 2 बजे एलडी-2 गोलचक्कर सिग्नल के पास एक गंभीर सड़क हादसा होते-होते बच गया। जानकारी के अनुसार, (NALCO) की एक बस करीब 20 कर्मचारियों को छोड़ने के बाद CRM राउंडअबाउट की ओर मुड़ रही थी। उसी दौरान LD-3 IEM विभाग के कर्मचारी एम.वी. आर.के. प्रसाद अपनी बाइक से गलत दिशा से उसी मोड़ पर आ गए

बताया जा रहा है कि ब्लाइंड स्पॉट के कारण बस चालक बाइक सवार को देख नहीं पाया। स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारी ने अपनी जान बचाने के लिए बाइक से छलांग लगा दी, जबकि बाइक बस के नीचे जा घुसी। हादसे में कर्मचारी के पैर में चोट आई है।

घायल कर्मचारी को तुरंत ईस्ट प्लांट फर्स्ट एड सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना में बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन कर्मचारी की सूझबूझ और किस्मत से जान बच गई। मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
