अमावस्या पर श्री दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर में विशेष पूजा, भक्तों के बीच भोग वितरण

ज्येष्ठ माह अमावस्या के अवसर पर शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान मां काली का स्नान कराने के बाद भव्य श्रृंगार किया गया और संध्या समय में विधि-विधान के साथ मां दक्षिणेश्वरी काली की पूजा संपन्न हुई।

पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के पुरोहित अशोक चटर्जी ने पूरे विधि-विधान से पूजा कराई।

मंदिर कमिटी ने बताया कि प्रत्येक अमावस्या तिथि पर मां काली की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है, वहीं हर शनिवार को भी नियमित रूप से विशेष पूजा होती है। कमिटी ने बस्तीवासियों के सहयोग के लिए आभार जताया।

कमिटी के अनुसार, कम समय में ही मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैल रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां के दरबार में अपनी अर्जी लगा रहे हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top