
जमशेदपुर, 19 मई। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम के सहयोग और कंपनी के सीएसआर अभियान के तहत गोपालपुर स्थित आदिवासी बालिका उच्च विद्यालय में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सक एवं उनकी टीम ने छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित कुल 42 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं।

स्वास्थ्य शिविर में गोपालपुर, तिलमुड़ा, लिपिघुट्टु और कालापाथर गांवों से ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान गर्मी और बरसात के मिश्रित मौसम के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही अत्यधिक गर्मी और शरद गर्म की स्थिति से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई।
शिविर के सफल संचालन में रेड क्रॉस सोसाईटी के उप संरक्षक सदस्य , और ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर से जानकारी दी गई कि 23 मई को जादूगोड़ा में के सहयोग से तथा 29 मई को एसएसएस मेहता इंडस्ट्रीज एशिया भवन में स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।
